मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को, बिलकुल न करें ये 14 काम, वरना होगा भारी नुकसान
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर ही मकर संक्रांति योग बनता है। इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस साल 14 जनवरी रात 2.08 बजे सूर्य उत्तरायण होंगे यानी सूर्य अपनी चाल बदलकर धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उदया तिथि के मान से मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2020 को मनाया जाएगा। 15 जनवरी 2020 से ही समस्त शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। मकर संक्रांति पर कुछ काम करने से रोका गया है। ये इस प्रकार हैं-
- इस दिन बाल धोने से बचना चाहिए।
- बाल न कटवाएं।
- दाढ़ी न बनवाएं।
- किसी से उधार न लें।
- अन्न का अपमान न करें।
- इस दिन फसल नहीं काटनी चाहिए।
- गाय या भैंस का दूध निकालने जैसा काम नहीं करना चाहिए।
- इस दौरान किसी से भी कड़वे बोल न बोलें।
- किसी भी वृक्ष को नहीं काटें।
- मांस और शराब के सेवन से इस दिन बचना चाहिए।
- घर के बड़ों का निरादर न करें।
- भिखारी को न भगाएं।
- ईश्वर निंदा से बचें।
- जानवर-पंछियों को न दुत्कारें।
जानकारी शास्त्रों पर आधारित है। इन पर विश्वास अपने विवेक से करें।