webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. weather update : Snowfall in Kashmir, Madhya pradesh weather will be changed

मौसम अपडेट : कश्मीर में बर्फबारी, मध्यप्रदेश में जल्द शुरू होगी गुलाबी ठंड

weather update
भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इस वजह से मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। अगले एक-दो दिन में इसका असर पूरे प्रदेश में दिखने लगेगा। उत्तरी हवाएं आने से गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।
 
आज भी प्रदेश में धूप के तेवर तीखे हैं। तापमान 30 के पार है। लेकिन दो दिन बाद इससे थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। रात के तापमान में भी रविवार से कमी आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कश्मीर घाटी समेत उत्तर भारत में मौसम बदलने वाला है। इसका असर यहां पर भी होगा। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले हफ्ते से दिन के तापमान में दो-तीन डिग्री तक और गिरावट होने का अनुमान है। इसी तरह रात के तापमान में भी एक-दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।