webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Tourist Dies After Falling From Temple While Clicking Selfie

मंदिर में सेल्फी के चक्कर में गई पर्यटक की जान

Tourist
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में पर्यटन स्थल ओरछा में शनिवार को एक विदेशी पर्यटक के मंदिर से गिरने से उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड से यहां आए विदेशी पर्यटक रोजर जेम्स (58) सेल्फी लेने के दौरान पुरातात्विक लक्ष्मी मंदिर की दूसरी मंजिल से गिर गया। जिसे गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार दौरान मौत हो गई।
 
रोजर शुक्रवार को अपनी पत्नी हेलेरी के साथ ओरछा के ऐतिहासिक मंदिरों के भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान पत्नी के साथ लक्ष्मी मंदिर की दूसरी मंजिल पर फोटोग्राफी कर रहे थे। तभी वे छत के किनारे सेल्फ़ी लेने लगे और उसका पैर फिसल गया। करीब 30 फीट उचाई से गिर गए। 
 
गंभीर रूप से घायल रोजर को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
पुलवामा में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर