webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. sukanya samridhi scheme

सुकन्या समृद्धि योजना, इंदौर संभाग में खोले ढाई लाख खाते

sukanya samridhi scheme
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग ने जीरो से दस वर्ष आयु की बालिकाओ को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रहीं 'सुकन्या समृद्धि योजना' के तहत ढाई लाख खाते खोलकर, देश में सर्वाधिक खाते खोलने का दावा किया गया है।
 
संभागीय सयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास राजेश मेहरा ने बताया कि मात्र ढाई सौ रुपए में पोस्ट ऑफिस के साथ बैंकों में खोले गए, इन खातों में अभिभावकों एक वर्ष में न्यूनतम एक हजार और अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक जमा करा सकते हैं।
 
परिपक्वता की स्थिति में इस खाते की राशि का आहरण केवल बालिकाएं ही करा सकती हैं। खाते से बालिकाओ को भविष्य में प्राप्त होने वाली राशि कर मुक्त रहेगी।
 
मेहरा के अनुसार इंदौर में 42784, झाबुआ 35319, अलीराजपुर 20467, खंडवा 17306, बुरहानपुर 16527, बड़वानी 8358, खरगोन 48654, और सर्वाधिक खाते धार जिले ने 61658 खोले गए हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
सनी लियोनी ने दिए केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़, क्या वाकई सच है...