Publish: Mon, 31 Dec 2018 (17:09 IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 (17:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी एसआर मोहंती होंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए।
मोहंती माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के अध्यक्ष थे। मोहंती वर्ष 1982 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
निवर्तमान मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह आज ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सरकार ने सिंह को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है।
Publish: Mon, 31 Dec 2018 (17:09 IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 (17:16 IST)