webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. School bus caught fire in Sidhi city

MP : स्कूली बस में लगी आग, बच्चे और चालक पूरी तरह सुरक्षित

School bus caught fire
School bus caught fire in Sidhi city : मध्यप्रदेश के सीधी शहर (Sidhi city) में बुधवार सुबह बच्चों को ले जा रही एक निजी स्कूल बस (School bus) में आग (fire) लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते बताया कि बस में सवार बच्चे और चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं और घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।
 
कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब बस पुलिस लाइन मैदान के पास थी। आग लगने का पता चलते ही चालक ने तुरंत बस रोक दी और वाहन के अंदर मौजूद 5-7 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि घटना के समय लगभग 12 बच्चे बस के अंदर थे और वे सभी सुरक्षित बाहर आ गए।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया जिससे यह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से पीएम मोदी की बातचीत