webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. RakeshSingh MP BJP President

राकेशसिंह ने संभाली मध्यप्रदेश भाजपा की कमान

RakeshSingh
भोपाल। वरिष्ठ भाजपा नेता और जबलपुर से सांसद राकेश सिंह ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। 
 
पार्टी ने बुधवार को ही उन्हें मध्यप्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष नियुक्त किया था। मध्यप्रदेश भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है।
 
राज्य में चुनावों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में चुनाव प्रबंधन समिति भी बनाई गई है। इसमें नरोत्तम मिश्रा, फग्गनसिंह कुलस्ते, लाल सिंह आर्य शामिल हैं। 
ये भी पढ़ें
कैश की किल्लत पर एसबीआई चीफ का बड़ा बयान...