दुष्कर्म के विरोध पर दलित छात्रा को किया आग के हवाले
Publish Date: Mon, 12 Feb 2018 (17:34 IST)
Updated Date: Mon, 12 Feb 2018 (17:37 IST)
ImageFreeHtml
राजगढ़ (मध्यप्रदेश)। राजगढ़ जिले में 13 वर्षीय एक दलित छात्रा द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर 16 वर्षीय लड़के ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। हादसे में पीड़िता बुरी तरह से झुलस गई।
AdSpace
FreeHtml
खुजनेर पुलिस थाना निरीक्षक इन्द्रराज सिंह ने आज बताया, पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है। शनिवार को जब वह घर में अकेली थी, तभी 16 वर्षीय आरोपी लड़का जबरन उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की।
FreeHtml
उन्होंने बताया कि जब छात्रा ने शोर मचाकर इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में रखा मिट्टी का तेल उसके ऊपर डालकर आग लगा दी। सिंह ने बताया कि आरोपी आग लगाने के बाद मौके से फरार हो गया था। उसे कल रात पकड़ लिया गया।
AdSpace
FreeHtml
उन्होंने कहा कि घटना में लड़की 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गई और जिला चिकित्सालय राजगढ़ में उसका उपचार चल रहा है। सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 354, 450 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
AdSpace
ArticleHtmlEnd FreeHtml KeywordCloud FreeHtml