webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh weather report

मौसम अपडेट : MP में सफर कर रहे हैं तो सावधान, इन स्थानों पर जाने से बचें

Madhya Pradesh weather report
भोपाल। मध्यप्रदेश में सूरज के तेवर दिन प्रतिदिन तीखे होते जा रहे हैं। राज्य के निमाड़ क्षेत्र में गरमी के मारे लोगों का हाल बेहाल है। अगर आप भी मध्यप्रदेश में सफर कर रहे हैं तो राज्य के खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर और खंडवा क्षेत्र में जाने से बचें।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को राज्य में सबसे गर्म खरगोन रहा। यहां पर उच्चतम तापमान 46.5 डिग्री रहा। बुरहानपुर में 45.1 डिग्री, बड़वानी में 44.4 डिग्री और खंडवा में 44.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा देवास और नीमच जिलों में 44 डिग्री तापमान रहा।
 
मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में गर्मी के तेवर सख्‍त रहने की आशंका जताई है। मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान और गुजरात भी भीषण गर्मी की चपेट में है।  
ये भी पढ़ें
इस वजह से परेशान हुए राहुल गांधी, लोगों से मांगी माफी