webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Hillary Clinton

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन 11 मार्च को इंदौर आएंगी

Hillary Clinton
इंदौर। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन 11 मार्च को निजी दौरे पर यहां पहुंचेंगी। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी में हिलेरी के पहले दौरे की शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की।
 
 
मिश्रा ने विस्तृत जानकारी दिए बगैर बताया कि अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री निजी दौरे पर इंदौर आएंगी। इस शहर में संक्षिप्त प्रवास के बाद वे 11 से 13 मार्च के बीच आस-पास के जिलों के कुछ पर्यटन स्थलों की यात्रा भी कर सकती हैं।
 
हिलेरी, अमेरिका के वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं। लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप के हाथों उन्हें चुनावी हार का सामना करना पड़ा था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का निधन