webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Heat wave in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में झुलसाती गर्मी, भोपाल में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा, होशंगाबाद में पारा 47 degree

Heat wave
भोपाल। मध्यप्रदेश में हर नए दिन के साथ पारा नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को भोपाल में पारा 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 46 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल में शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले भोपाल में 10 जून 1979 को और 5 जून 1995 को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
 
होशंगाबाद सबसे गर्म : होशंगाबाद शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि मध्यप्रदेश का सर्वाधिक तापमान है। वहीं कई जिलों में पारा 45 से 47 डिग्री के बीच रहा।
 
कई स्थानों पर बारिश से राहत : एक ओर जहां राजधानी भोपाल में लोग गर्मी से बेहाल हैं वहीं सूबे के कई इलाकों में बारिश और ओले गिरने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मंडला, मंदसौर, बालाघाट में कई जगह बारिश होने और ओले गिरने की खबर है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले 1-2 दिन में भोपाल में भी लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है।