webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Bundelkhand, Rai Dance

बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध मेले में हुआ सांस्कृतिक राई नृत्य...

Bundelkhand
बुंदेलखंड (मध्यप्रदेश)। पन्ना जिले में सबसे अधिक भरने वाले प्रसिद्ध कुआताल मेले को देखने के लिए जिले भर व आसपास के पड़ोसी जिलों से लोग पहुंचे थे। इस मेले में मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित जिले के आला अधिकारियों ने शिरकत की थी।


यहां मां कंकाली माता के दरबार मे सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था, जहां बुंदेलखंड का प्रसिद्ध एवं सांस्कृतिक नृत्य राई का आयोजन किया गया था। कुआताल मेले में मंच पर हुए इस आयोजन को कांग्रेस ने अश्लील डांस करार दिया।
पन्ना से कांग्रेस के पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा का गुण्डाराज और तानाशाही निरंतर बढ़ती ही जा रही है। भाजपा के नेता और मंत्री जहां चाहे, जो करवा रहे हैं।

इस तरह के डांस को अश्लील बताते हुए श्रीकांत ने कहा कि मंच पर इस तरह का अश्लील नृत्य नहीं होना चाहिए। इसकी मैं घोर निंदा करता हूं तो वहीँ लोगों ने इस राई नृत्य को बुंदेलखंड का प्रसिद्ध सांस्कृतिक और कला नृत्य बताया है।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं मलाला युसूफजई