Publish Date: Saturday, 25 November 2023 (11:12 IST)Updated Date: Saturday, 25 November 2023 (11:16 IST)
भोपाल। राजधानी में BSNL के एक सीनियर अफसर को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने भोपाल में BSNL के कोर नेटवर्क के जनरल मैनेजर (GM) महेंद्र सिंह को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। महेंद्र सिंह को उनके ही विभाग के जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर अनुरोध साहू की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
बीएसएनएल के कोर नेटवर्क प्रिंसिपल जीएम महेंद्र सिंह ने विभाग में ही पदस्थ अनुरोध साहू से विभागीय चार्जशीट में से नाम हाटने के लिए 40 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत अनुरोध साहू ने सीबीआई से की। सीबीआई ने अनुरोध साहू की शिकायत दर्ज कर जांच की तो पता चला की जीएम महेंद्र सिंह ने एसडीई राकेश यादव के माध्यम 40 हजार रूपए की रिश्वत की डिमांड की। जिसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर महेंद्र सिंह को शनिवार सुबह 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।