Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP target on Digvijay Singh in Bhopal

भोपाल में गिरेबान तक पहुंची सियासत! पुलिस अधिकारी की कॉलर पकड़े दिग्विजय की फोटो भाजपा ने की जारी

Bhopal
भोपाल। भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर हुए हंगामे के बाद अब दिग्विजय सिंह भाजपा के निशाने पर आ गए है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हंगामे की एक फोटो मीडिया के साथ शेयर करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने भोपाल में गुंडागर्दी की है। भाजपा की ओर से जो फोटो जारी किया गया उसमें दिग्विजय सिंह पुलिस अफसर की कॉलर पकड़े हुए नजर आ रहे है। 
 
भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह की फोटो जारी करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जो देश में आतंकवादियों का समर्थन करने के साथ देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होते है उन्होंने चुनाव के दौरान एक पुलिस अफसर पर हमला कर गुंडागर्दी की है। उन्होंने प्रशासन से दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।   

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। दिग्विजय सिंह पुलिस अफसर की कॉलर पकड़ रहे है, चिल्ला रहे है और कलेक्ट्रेट के गेट को तोड़ने की कोशिश कर रहे है।  लोकतंत्र में जय और पराजय चलती रहती है लेकिन ऐसी बौखलाहट क्या कि आप पुलिस अफसर की कॉलर पकड़े, आपको अधिकार किसने दिया। मुझे आश्चर्य है कि कोई व्यक्ति दस साल मुख्यमंत्री रह कर ऐसा कैसे कर रहा है। चुनाव में जमीन खिसकने पर कॉलर पकड़ रहा है।  
 
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी बढ़त दर्ज, सेंसेक्स 712 अंक उछला, निफ्टी भी 17,000 के पार