Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Bisahulal Singh one more video viral

भाजपा प्रत्याशी बिसाहुलाल सिंह का एक और वीडियो वायरल, रिवॉल्वर अड़ाकर मांगे पैसे

Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश के अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी बिसाहुलाल सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस नेता विश्‍वनाथसिंह की पत्नी पर दिए विवादास्पद बयान पर जारी बवाल अभी थमा ही नहीं था कि उनका एक और वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो में वे कार्यकर्ताओं से पैसे मांगते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे रिवॉल्वर लहराकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि यह वीडियो सन 2018 के विधानसभा चुनाव के समय का है। जिसमें बिसाहूलाल सिंह अपने होटल में अपने कर्मचारी को गाली देते हुए धमका रहे हैं। इस दौरान वे कर्मचारी को बंदूक भी दिखा रहे हैं।
 
उस समय बिसाहुलाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे और भाजपा ने इस वीडियो को भुनाने के प्रयास किया था। हालांकि वे चुनाव जीतने में सफल रहे। अब वे भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
ये भी पढ़ें
दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में, एक्यूआई 254 रहा