webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. चंद्र ग्रहण
  4. Upchaya chandra grahan 5 june 2020

5 जून को इस समय से लगेगा चंद्र ग्रहण, मान्य नहीं है सूतक काल

chandra grahan
इस वर्ष 2020 में दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून शुक्रवार को लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण कई मायनों में बेहद खास है क्योंकि इसे उपछाया ग्रहण माना गया है जो ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को होगा। ग्रहण काल के दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि में होंगे।
 
 
इस समय से लगेगा ग्रहण : ज्योतिष विद्वानों अनुसार यह चंद्र ग्रहण 5 जून की रात तकरीबन 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और फिर 6 जून की रात को 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। 12 बजकर 54 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। 5 जून को लगने वाला चंद्र गहण 3 घंटे 18 मिनट का होगा।
 
 
कहां-कहां दिखाई देगा : भारत, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया का कुछ भाग में दिखाई देगा।


सूतक काल मान्य नहीं : यह ग्रहण उपछाया ग्रहण है इसलिए अधिकतर ज्योतिषियों के अनुसार इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा। सूतक काल के दौरान मंदिरों के पट बंद रहते हैं और घरों में भी लोग खानपान में परहेज रखते हैं। लेकिन यह ग्रहण ग्रहण न होकर उपछाया ग्रहण है।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0