webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. चंद्र ग्रहण
  4. Lunar eclipse 2024 Holi chandra grahan ke mantra and Puja

Lunar eclipse on Holi 2024 : होली पर चंद्र ग्रहण, करें इन 4 मंत्रों का जाप तो होगा शुभ

Lunar eclipse 2024
Chandra grahan 2024: 25 मार्च 2024 को वर्ष का पहला उपच्छाया चंद्र ग्रहण रहेगा। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण सोमवार के दिन रहेगा। सोमवार शिवजी और चंद्रमा का दिन है। यदि कुंडली में चंद्रदोष है तो यह मौका अच्‍छा है अचूक उपाय करके इस दोष को दूर करने का। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने के साथ ही 3 में से किसी एक मंत्र का जाप करना चाहिए।
होली का पर्व फाल्गुन पूर्णिमा और उसके दूसरे दिन मनाया जाता है। पूर्णिमा के देवता चंद्र हैं। चंद्र के देवता भगवान शिव है। शिवजी ने उन्हें अपने सिर पर धारण कर रखा है। चंद्रमा का गोत्र अत्रि तथा दिशा वायव्य है। चंद्र का दिन सोमवार है तथा उन्हें जल तत्व का देव भी कहा जाता है।
ग्रहण काल में जपें ये खास मंत्र- lunar eclipse mantra:-
1. ॐ सों सोमाय नमः।
2. ॐ चं चंद्रमस्यै नम:।
3. ॐ नम: शिवाय।
4. ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:।
चंद्र पूजा : सोमवार को सफेद वस्तु जैसे दही, चीनी, चावल, सफेद वस्त्र,1 जोड़ा जनेऊ, दक्षिणा के साथ दान करना और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का 108 बार नित्य जाप करना श्रेयस्कर होता है। इसके बाद चंद्र देव को दूध में शक्कर मिलाकर उन्हें अर्घ्‍य अर्पित करना चाहिए। चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही और मोती दान करना चाहिए।