Instant Sooji Uttapam : रवा उत्तपम, पौष्टिक और झटपट तैयार होने वाली डिश
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
सामग्री :
आधा कप रवा, आधा कटोरी खट्टा दही, 1 बारीक कटी हरी मिर्च, अगर प्याज हो तो एक प्याज बारीक कटा हुआ, लाल मिर्च एवं नमक स्वादानुसार, थोड़ा सा तेल।
विधि :
सबसे पहले खट्टे दही में नमक और रवा घोल लें। गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा पानी डाल दें। फिर दो घंटे के लिए इसे फूलने दें।
बारीक कटे प्याज और हरी मिर्च और मसाला मिला दें। जब लगे कि अच्छा खमीर उठ चुका है तो मोटे पेंदे के तवे में थोड़ा सा तेल लगाकर रवा उत्तपम फैला दें।
एक साइड से सिकने के बाद उत्तपम पलट दें। जब पूरी तरह सिक जाए तो गरमा-गरम रवा उत्तपम सॉस के साथ पेश करें।