webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. लो कैलोरी फूड
  4. dhokla recipe

दशहरे पर बनाएं ऑइल फ्री मिक्स ढोकला

dhokla recipe
नवरात्रि के नौ दिन के उपवास के बाद एकदम भरपेट खाना खाने से बचना चाहिए। इसीलिए दशहरे पर जीरो ऑइल ढोकला बनाएं और अपनी सेहत को रखें तंदुरुस्त...। पढ़ें एकदम सरल विधि... 
 
सामग्री : 
 
2 कटोरी चावल, चने की दाल 1/2 कटोरी, उड़द दाल 1/2 कटोरी, तुवर दाल 1/4 कटोरी, दही 2 टेबल स्पून, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार, हल्दी पावडर 1/4 चम्मच, शक्कर 1 चम्मच, धनिया पावडर 1/2 चम्मच, सोड़ा 1/2 चम्मच।
 
छौंक के लिए : 
 
तिल्ली 1 चम्मच, राई के दाने 1/2 चम्मच, तेल 1 टेबल स्पून, मीठा नीम 8 पत्ती, लौंग 4, दालचीनी 1/2 इंच का टुकड़ा, साबुत लाल मिर्च 2।
 
विधि : 
 
सबसे पहले चावल तथा दालों को 7-8 घंटे के लिए भिगो दें। इन्हें दही डालकर पीस लें। इसे 4-5 घंटे खमीर उठने के लिए रख दें। अब इसमें शक्कर, नमक, सोड़ा, हल्दी पावडर व धनिया पावडर डालकर 35 मिनट तक बेक करें।
 
ठंडा होने पर टुकड़ों में काटें। लौंग और दालचीनी को तवे पर हल्का-सा भूनकर पीसें। गरम तेल में बघार की समस्त सामग्री डालकर बघार लगाएं। हरे धनिए की चटनी के साथ परोसें। 
 
ये भी पढ़ें
vijayadashami recipe : उड़द-मूंग मोगर की चटपटी कचौरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को जी ललचाए