webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

लाजवाब पत्तागोभी विद ग्रैप्स का सलाद

Widgets Magazine

शुचि कर्णिक
सामग्री : आधा कप बारीक कटी पत्तागोभी, आधी बारीक कटी शिमला मिर्च, दो हरी मिर्च, एक कप हरे और काले अंगूर, नमक और नींबू स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच तेल, तड़के के लिए राई।
 
 
विधि : पत्तागोभी को धोकर दो हिस्सों में बांट लें। दो बड़े पत्ते बाहरी हिस्से से निकालकर रख लें सजावट के लिए। अब लगभग आधा कप पत्तागोभी बारीक काट लें। पत्तागोभी के दोनों पत्तों को फ्रिज में रखें। अब भी काट लें। मध्यम आकार में काटें। एक कड़ाही में तेल डालकर उसमें शिमला मिर्च के टुकड़ों को डालें और एक मिनट के लिए चलाएं और प्लेट में निकाल लें। अब इसी तेल में दो हरी मिर्च बारीक काटकर डालें। एक मिनट रखें और गैस बंद कर दें।
 
अब तेल को छान लें ताकि मिर्च के टुकड़े अलग हो जाएं। अब एक बड़ी प्लेट या बाउल में पत्तागोभी, शिमला मिर्च के टुकड़े, अंगूर, थोड़ा नींबू का रस और नमक मिलाकर रखें।
 
फ्रिज में से पत्तागोभी के दोनों टुकड़ों को निकालकर सर्विंग डिश में रखें। उसमें मिक्स की हुई उपरोक्त सामग्री डालें और सबसे अंत में छने हुए तेल को गैस पर रखें। इसमें राई के दाने डालकर तड़का लें और डिश में रखी सामग्री पर फैला दें। तैयार है।
Read more on : सलाद सलाद रेसिपी पत्तागोभी विद ग्रैप्स लाजवाब सलाद सलाद कैसे बनाएं होममेड सलाद इन हिन्दी शिमला मिर्च पत्ता गोभी बंद गोभी अंगूर Salad Recipes Delish Summer Salads Healthy Salad Ideas Easy Summer Salad Recipes