webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. लोहड़ी
  4. Lohri kab hai 2023

Lohri 2023 Date: 13 या 14 जनवरी कब है लोहड़ी का पर्व? जानिए सही तारीख

Lohri 2023
पंजाब और हरियाणा राज्य में लोहड़ी की धूम रहती है। इसके अलावा जहां भी पंजाबी रहते हैं वे लोहड़ी उत्सव को बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं। लोहड़ी में गजक, रेवड़ी, मुंगफली, तिल-गुड़ के लड्डू, मक्का की रोटी और सरसों का साग बनाया जाता है। लोहड़ी पर रात में अग्नि जलाकर उसमें तिल, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दानों की आहुति देने की परंपरा है। इस दौरान रेवड़ी, खील, गज्जक, मक्का खाने का आनंद भी लेते हैं।
 
वर्ष 2023 में कब है लोहड़ी : इस वर्ष लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी 2023 शनिवार के दिन मनाया जाएगा। लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति की पूर्व संध्या यानी एक दिन पहले रात्रि में मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व मकर संक्रांति के आसपास या कभी-कभी मकर संक्रांति के दिन की मनाया जाता है। पंजाब और हरियाणा में खासतौर पर मनाया जाने वाला लोहड़ी लोहड़ी उत्सव इस बार मत-मतांतर के चलते कई स्थानों पर 13 जनवरी और 14 जनवरी 2023 की रात को मनाया जाएगा।
 
लोहड़ी पूजन मुहूर्त : लोहड़ी संक्रान्ति का क्षण रात्रि 08:57 रहेगा। 14 जनवरी को लोहड़ी पूजन का शुभ मुहूर्त रात 8.57 मिनट पर।
ये भी पढ़ें
मकर संक्रांति पर्व इस बार 15 को क्यों मनाया जा रहा है? कब से कब तक है पुण्यकाल