Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. narendra modi

दुनिया के तीन सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार है मोदी

narendra modi
गैलप इंटरनेशनल के सर्वे मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के तीन सबसे अधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। 50 देशों के बीच हुए इस सर्वे में पहला स्थान जर्मनी की चांसलर अंगेला मैर्केल को मिला है।
 
1. अंगेला मैर्केल
सर्वे में पहला स्थान मिला है जर्मनी की चांसलर अंगेला मैर्केल को। मैर्केल 22 अंकों के स्थान शीर्ष पर है।
 
2. इमानुएल माक्रों
दूसरा स्थान मिला है फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों को। माक्रों की लोकप्रियता में पिछले कुछ समय के दौरान भारी इजाफा हुआ है।
 
3. नरेंद्र मोदी
तीसरे स्थान पर है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। साल 2015 के सर्वे में मोदी का स्थान पांचवां था। लेकिन पिछले सालों में मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है।
 
4. टेरिजा मे
चौथे स्थान पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे का स्थान आता है।
 
5. शी जिनपिंग
पांचवे स्थान पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नंबर है। इनकी लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है।
 
6. व्लादिमीर पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम दुनिया में लंबे शासन करने वाले नेताओं में भी शामिल है। लोकप्रियता में इनका स्थान छठा है
 
7. सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद
सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुल सूची में सातवें नंबर पर है। हालांकि इनकी लोकप्रियता बीते सालों में घटी है।
 
8. बेन्यामिन नेतन्याहू
इस्राएल के प्रधानमंत्री का सूची में आठवां स्थान है। नेतन्याहू की लोकप्रियता में भी कमी दर्ज की गई है।
 
9. हसन रोहानी
ईरान में साल 2018 की शुरुआत विवादों और प्रदर्शनों के बीच हुई। लेकिन इसके बावजूद देश के राष्ट्रपति हसन रोहानी दुनिया के ताकतवर नेताओं में से एक माने जाते हैं।
 
10. डॉनल्ड ट्रंप
किसी की लोकप्रियता अगर सबसे ज्यादा अधिक गिरी है तो वे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में सबसे ज्यादा कमी आई है।
ये भी पढ़ें
मंगल ग्रह पर ग्लेशियर दिखाई पड़े