webdunia
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Will Jaques, Surrey

इस क्रिकेटर ने 25 गेंदों में लगाया शतक, 1 ओवर में 6 छक्के लगाए

Will Jaques
दुबई। सरे के विल जैक्स ने यहां लंकाशायर के खिलाफ टी-10 क्रिकेट लीग के सत्र से पूर्व हुए मुकाबले में 1ओवर में 6 छक्के लगाने के साथ 25 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा कर दिखाया है।
 
जैक्स ने लंकाशायर के स्टीफन पैरी के 1 ओवर में 6 छक्के जड़ते हुए एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम किया। हालांकि यह लीग से पूर्व हुआ मैच था इसलिए इसे आधिकारिक दर्जा प्राप्त नहीं था, अन्यथा जैक्स क्रिस गेल के सबसे तेज शतक बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते थे। विंडीज के बल्लेबाज ने 2013 आईपीएल में यह रिकॉर्ड बनाया था और जैक्स से 5 गेंदें अधिक लीं।
 
सरे खिलाड़ी का यह कारनामा हालांकि रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं होगा। जैक्स ने 10 ओवर प्रारूप में 87 के सर्वाधिक स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया है जिसे गत वर्ष एलेक्स हेल्स ने बनाया था।

जैक्स ने कुल 30 गेंदों में 8 चौके, 11 छक्के लगाकर 105 रन बनाए और टीम को 3 विकेट पर 176 रन तक पहुंचा दिया। लंकाशायर इसके जवाब में 9 विकेट पर 81 रन बना सकी।
 
20 वर्षीय जैक्स ने मैच के बाद कहा कि मैंने शतक के बारे में नहीं सोचा था, यह सब जल्द हो गया। जब मैंने 98 बनाए तब मुझे लगा कि मैं कर सकता हूं। इसी तरह जब मैंने पैरी पर 4 छक्के लगा दिए तब मैंने 5वीं और 6ठी गेंद पर भी छक्का लगाने का सोचा। पिछले सत्र में सरे के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण करने वाले जैक्स ने रॉयल लंदन कप में 100 गेंदों पर 121 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें
लोकसभा सीट 2019 : सरगुजा में 15 साल से छाया भाजपा का जादू

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0