webdunia

Notifications

webdunia
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sasikala Shrivardena's great performance

ICC Women's T20 World : बांग्लादेश पर श्रीलंका की जीत में शशिकला श्रीवर्देना चमकी

Sasikala Sriwardena
मेलबोर्न। श्रीलंका ने सोमवार को यहां आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट से हरा दिया।श्रीलंका की शशिकला श्रीवर्देना अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच में 4 विकेट चटकाए।
 
श्रीवर्देना (16 रन पर 4 विकेट) के विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और अचिनी कुलसूर्या के 2 विकेट के सामने बांग्लादेश की टीम 8 विकेट पर 91 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्ताना ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली। उनके अलावा संजीदा इस्लाम (13) और फरगाना हक (13) ही दोहरे अंक में पहुंच सकी।
 
श्रीलंका ने इसके जवाब में हसिनी परेरा की नाबाद 39 और कप्तान चामरी अटापट्टू की 30 रन की पारी की बदौलत 27 गेंद शेष रहते 1 विकेट पर 92 रन बनाकर जीत दर्ज की। हसिनी और अटापट्टू ने पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी भी की।
 
श्रीवर्देना का यह प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 17 साल तक श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।
ये भी पढ़ें
हम अपनी गलतियों से सीख लेकर उसमें सुधार करेंगे और आगे बढ़ेंगे : विराट कोहली