Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Pakistan T-20 West Indies

पाकिस्तान ने प्रथम टी-20 में विंडीज को करारी शिकस्त दी

Pakistan
कराची। पाकिस्तान ने 3 मैचों की टी-20 श्रृंखला में प्रथम मैच में यहां वेस्टइंडीज को 143 रनों से हरा दिया। कराची में पिछले 9 साल में यह प्रथम अंतरराष्ट्रीय मैच था।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इसके जवाब में मेहमान टीम 13.4 ओवर में अपने सारे विकेट गंवाकर सिर्फ 60 रन ही बना सकी। यह टी-20 में उसका न्यूनतम स्कोर है। दूसरा मैच आज सोमवार और तीसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा। सभी मैच कराची में हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को परेशानी में डाल सकती है सीरिंज