Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी की मैच की परिस्थितियों को समझने में अद्भुत काबिलियत

Mahendra Singh Dhoni
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की मैच की परिस्थितियों को समझने की काबिलियत अद्भुत है और वह गेंदबाजों की तुलना में इसमें माहिर हैं तथा स्टंप के पीछे उनकी मौजूदगी से उनका काम आसान हो जाता है। 
 
कुलदीप दो विश्व खिताब के अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी दिलाने में भारत की अगुवाई करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ खेलकर खुद को भाग्यशाली समझते हैं। 
 
कुलदीप ने  कहा कि वह हमेशा हम गेंदबाजों का मार्गदर्शन करते हैं, जब भी उन्हें महसूस होता है कि उन्हें कुछ बताना चाहिए तो वह बताते हैं। जब भी विकेटकीपर आपकी इस तरह मदद करता है तो गेंदबाज के लिए आसान हो जाता है।
 
उन्होंने कहा कि कभी कभार गेंदबाज परिस्थतियों को अच्छी तरह समझ नहीं पाता लेकिन विकेटकीपर स्थिति को अच्छी तरह जान जाता है। माही भाई इसी तरह करते हैं। 
ये भी पढ़ें
IPL में सबसे ज्यादा कमाई वाले खिला‍ड़ियों में धोनी नंबर 1