webdunia

Notifications

webdunia
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ball tampering ICC conference

गेंद से छेड़खानी के मामलों में कठोर सजा के पक्ष में आईसीसी

Ball
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद इस महीने के आखिर में होने वाली सालाना कॉन्फ्रेंस में गेंद से छेड़छाड़ के मामलों में कठोर सजा की पैरवी करेगी।

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।

आईसीसी इस तरह के अपराधों को लेवल दो से लेवल तीन का करने पर विचार कर रही है। अभी तक लेवल दो के अपराध में एक टेस्ट या दो वन-डे के लिए प्रतिबंध का प्रावधान है जबकि लेवल तीन में खिलाड़ी पर चार टेस्ट या आठ वन-डे का प्रतिबंध लगाया जाता है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने क्रिकइन्फो से कहा कि क्रिकेट समिति का मानना है कि गेंद से छेड़छाड़ के मामले धोखेबाजी के हैं और खेल भावना के विपरीत हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
FIFA WC 2018 : स्विट्‍जरलैंड ने पांच बार की विश्व चैम्पियन ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोका