webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खेल संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. asia cup 2018 cricket schedule

एशिया कप: 19 सितंबर को भिडेंगे भारत-पाकिस्तान, आईसीसी ने जारी किया शेड्यूल

Asia Cup
जल्द ही क्रिकेट प्रेमियों को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। आईसीसी ने एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। गत चैंपियन भारत एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।
 
 
यूएई में खेले जाने वाले एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का खेलना तय है। जबकि बाकी स्थान के लिए यूएई , सिंगापुर, ओमान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग के बीच दावेदारी है। गुप ए में भारत, पाकिस्तान और क्वालीफायर टीमें होंगी, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को जगह मिली है।
 
टूर्नामेंट का पहला मैच दुबई में 15 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर चार के लिए क्वालीफाई करेंगी जिसके बाद दो टीमों के बीच फाइनल होगा।

एशिया कप का शेड्यूल इस प्रकार है:
ग्रुप स्टेज:
15 सितंबर : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (दुबई)
16 सितंबर : पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर (दुबई)
17 सितंबर : श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)
18 सितंबर : भारत बनाम क्वालीफायर (दुबई)
19 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
20 सितंबर : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)
 
सुपर फोर:
21 सितंबर : ग्रुप-ए विजेता बनाम ग्रुप-बी उपविजेता (दुबई)
ग्रुप-बी विजेता बनाम ग्रुप-ए उपविजेता (अबु धाबी)
 
23 सितंबर : ग्रुप-ए विजेता बनाम ग्रुप-ए उपविजेता (दुबई)
ग्रुप-बी विजेता बनाम ग्रुप-बी उपविजेता (अबु धाबी)
 
25 सितंबर : ग्रुप-ए विजेता बनाम ग्रुप-बी विजेता (दुबई)
26 सितंबर : ग्रुप-ए उपविजेता बनाम ग्रुप-बी उपविजेता (अबु धाबी)
28 सितंबर- फाइनल (दुबई)