webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Reliance Jio, Reliance, Jio

JIO सबसे तेज, लगातार दसवें महीने अव्वल

Reliance Jio
नई दिल्ली। रिलायंस जियो भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के 4 जी डाउनलोड गति मामले में क्षेत्र की अन्य कंपनियों की तुलना में लगातार दसवें महीने अक्टूबर में भी बहुत आगे रही है।
 
ट्राई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार रिलायंस जियो ने अक्टूबर में लगातार दूसरे महीने 21 एमबीपीएस से अधिक गति हासिल कर देश की पहली कंपनी बनने का श्रेय हासिल किया। यह लगातार दसवां महीना है जब रिलायंस जियो 4 जी डाउनलोड गति में अव्वल रही है। अन्य कंपनियों की तुलना में जियो की गति दुगनी से भी अधिक रही।
 
रिलायंस जियो नेटवर्क पर औसत डाउनलोड गति अक्टूबर में 21.8 एमबीपीएस आंकी गई। ट्राई आंकड़ों के अनुसार माह के दौरान वोडाफोन 9.9 एमबीपीएस के साथ दूसरे स्थान पर रही। भारती एयरटेल ने आइडिया को पीछे करते हुए 9.3 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान हासिल किया।
 
 
आइडिया 8.1 एमबीपीएस के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई। आइडिया सितम्बर..17 के 8.6 एमबीपीएस के प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाई और उसकी गति में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई।