webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. Raviwar ke upay

लाल किताब के अनुसार रविवार के 10 अचूक उपाय

ravivar ke upay
Astrology : रविवार भगवान विष्णु और सूर्यदेव का दिन होता है। स दिन उन्हीं की आराधना करना चाहिए। हिन्दू धर्म में इसे सर्वश्रेष्ठ वार माना गया है। यदि आप मंगलवार, गुरुवार को मंदिर नहीं जा पा रहे हैं तो इस दिन मंदिर अवश्य जाना चाहिए। जानिए इस दिन के 5 अचूक उपाय।
 
 
1. इस दिन भृकुटी पर लाल चंदन या हरि चंदन लगाएं।
 
2. सूर्यदोष हो तो गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें।
 
3. सुख-शांति के लिए मिट्टी का लाल रंग का बंदर, जिसके हाथ खुले हो़, घर में सूर्य तरफ पीठ करके रखें।
 
4. धन, यश, सेहत और तेजस्विता पाने के लिए 30 रविवार तक व्रत रखें।
5. इस दिन चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाते हैं जिससे सूर्य के बुरे प्रभाव दूर होते हैं।
 
6. रविवार को गायत्री मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। गायत्री का देवता सविता है। सविता अर्थात सूर्य।
 
7. रविवार को सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे रोग मिटते हैं और आंखों की ज्योति बढ़ती है।
 
8. रविवार को एक समय व्रत रखकर उत्तम भोजन या पकवान बनाकर खाना चाहिए जिससे शरीर को भरपुर ऊर्जा मिलती है। लेकिन उपर से नमक नहीं खाना चाहिए।
 
9. इस दिन पूर्व, उत्तर और अग्निकोण में यात्रा कर सकते हैं। इस दिन पश्‍चिम और वायव्य दिशा में यात्रा न करें।
 
10. यह दिन गृहप्रवेश की दृष्टि से भी उचित है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले गुड़ या मिठाई खाएं और पानी पिएं।