webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. लाल किताब : कौनसा ग्रह किस पेशे से रखता है संबंध

लाल किताब : कौनसा ग्रह किस पेशे से रखता है संबंध

Career
लाल किताब में प्रत्येक ग्रह की शक्ति, स्वभाव, सिफत, पोशाक आदि का वर्णन किया गया है। उसी तरह प्रत्येक ग्रह के पेशे के बारे में भी खुलासा किया गया है। यहां जानते हैं कि किस ग्रह का कौनसा पेशा है।
 
 
1.सूर्य : सूर्य ग्रह का पेशा राज कार्य देखना, नेतागिरी करना या प्रशासनीक अधिकार क्षेत्र का कार्य करना है।
 
2.चंद्र : चंद्र ग्रह का पेशा कुम्हार या झींवर अर्थात मल्लाह का कार्य करना है।
 
3.मंगल नेक : मंगल नेक का पेशा युद्ध, सुरक्षा या प्रबंधन करना है।
 
 
4.मंगल बद : मंगल बद का पेशा कसाई या अपराध करके भरण-पोषण करना है।
 
5.बुध : बुध ग्रह का पेशा दलाली लेना या किसी व्यापार का कार्य करना है।
 
6.गुरु : गुरु ग्रह का पेशा हकीम, शिक्षक, ज्ञानी, आचार्य या सलाह देने का कार्य करना है।
 
7.शुक्र ग्रह : शुक्र ग्रह का पेशा कुम्हार, किसान और जमींदार का कार्य करना है।
 
 
8.शनि ग्रह : शनि ग्रह का पेशा लुहार, तरखान या मोची का कार्य करना है।
 
9.राहु ग्रह : राहु ग्रह का पेशा सेवा, नौकरी या चाकरी करना है।
 
10.केतु ग्रह : केतु ग्रह का पेशा कुली या मजदूरी करना है।
 
उल्लेखनीय है कि उक्त पेशा ग्रहों की उक्त पेशे से जुड़े लोगों पर असर को इंगित करती है। कोई भी पेशा छोटा या बड़ा नहीं होता है। वर्तमान में प्रत्येक पेशा आधुनिक हो चला है।
ये भी पढ़ें
ज्योतिष 2020 : नए साल के सितारों को जानना है तो यह 11 लेख आपके काम के हैं

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0