webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. Mars in 9th house lal kitab

मंगल यदि है नौवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

Mars in ninth house lal kitab
मंगल मकर में उच्च का कर्क में नीच का होता है। लाल किताब के अनुसार मंगल नेक और मंगल बद होता है। दसवें घर में मंगल है तो उसे उच्च का माना जाएगा और चौथे घर में है तो नीच का माना जाएगा। लेकिन यहां घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : कुंडली में यहां मंगल है तो समझों व्यक्ति नास्तिक स्वभाव वाला होगा। हुकुमत करने की इच्छा रखेगा। यदि यहां मंगल शुभ है तो नौकरी या कारोबार में तरक्की करेगा।
 
 
पांच सावधानियां
1. धर्म का अपमान करें तो शेर को गीदड़ जैसा जीवन बीताना पड़ेगा।
2. भाई और पिता का अपमान जहर समान। 
3. क्रोध न करें।
4. झूठ ना बोलें।
5. आचरण को अच्छा बनाएं रखें।
 
 
ये पांच कार्य करें
1. दूध, गुड़ और चावल का मंदिर में दान करें।
2. हनुमानजी की भक्ति करें।
3. सफेद रंग का सुरमा आंखों में लगाएं।
4. भाई के साथ ही रहने से लाभ।
5. थोड़ा थोड़ा गुड़ खाते रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें
बच्चे का मुंडन संस्कार क्यों करवाया जाता है