लाल किताब के अनुसार सिर्फ एक ही दिन में ये कार्य कर लिया तो संकट होगा दूर
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
लाल किताब एक रहस्यमयी किताब है। इसमें जितने उपाय बताए गए हैं उसे ज्यादा सावधानियां बताई गई हैं। आपके लिए हम लाए हैं लाल किताब के ऐसे उपाय जिन्हें आप वर्ष में 2 बार जरूर करें। ऐसे करने से आप एक ओर तो हर तरह के संकट से बच जाएंगे साथ ही आप तरक्की भी करते जाएंगे।
करें ये उपाय :
1. वर्ष में कम से कम 2 बार पशु और पक्षियों को भरपेट भोजन कराएं और उन्हें अच्छे से पानी पिलाएं।
2. कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने परिवार के सभी सदस्यों से बराबर मात्रा में रुपए लेकर एक ही दिन में 100 गाय या कुत्तों को रोटी या हरा चारा खिलाता है उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं।
3. पानीदार एक नारियल लें और उसे अपने ऊपर से 21 बार वारें। वारने के बाद उसे किसी देवस्थान पर जाकर अग्नि में जला दें। ऐसा परिवार के जिस सदस्य पर संकट हो उसके ऊपर से वारें। उक्त उपाय किसी मंगलवार या शनिवार को करना चाहिए। 5 शनिवार ऐसा करने से जीवन में अचानक आए कष्ट से छुटकारा मिलेगा। यदि किसी सदस्य की सेहत खराब है तो ऊसके लिए यह ऊपाय उत्तम है।