Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. budh grah in 1st house lal kitab

बुध यदि है पहले भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

budh grah in first house lal kitab
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह कन्या में उच्च, मीन में नीच का होता है। लाल किताब में छठे भाव में शनि बली और बारहवें भाव में मंदा होगा। चंद्र और मंगल के साथ एवं इनकी राशियों में बुरा फल देता है। लेकिन लेकिन यहां पहले घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : व्यक्ति कांतिमय शरीर वाला होता है। बुध एक के समय यदि शनि सातवें भाव में है तो व्यक्ति साहसी होगा और वह जोभी काम हाथ में लेगा है उसे पूरा करके ही दम लेगा। दूसरों के दिल को काबू में रखने वाला माहीर बुध एक के समय सूर्य का संबंध हो तो औरत अमीर घराने की होगी। माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति राजपाट वाला या खुदगर्ज चिकित्सक होता है। 
 
5 सावधानियां :
1. बहन, बुआ, बेटी, साली को नाराज न करें। 
2. माँस मछली और शराब से दूर रहें। 
3. बुध यदि अशुभ हो रहा होतो हरा रंग का उपयोग न करें।
4. व्यापार, हकिमी आदि कार्य में सावधानी बरतें।
5. कभी भी झूठ ना बोलें और लोगों से अच्छा व्यवहार रखें।
 
क्या करें : 
1. दुर्गा की भक्ति करें।
2. ज्यादा बुरा प्रभाव दे रहा है तो नाक छिदवाएं।
3. कन्याओं को भोजन कराएं।
4. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
5. साबूत हरे मूंग का दान करें।
ये भी पढ़ें
Gangaur 2020 : गणगौर पूजा तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि