Surya Kumbh Rashi Me : सूर्य जब आएंगे कुंभ राशि में, किस्मत के रंग बदल जाएंगे 5 राशियों के
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
कुंभ राशि में जब सूर्य होंगे विराजमान, 5 राशियों पर जमकर होंगे मेहरबान
सूर्य देव बीते एक महीने से मकर राशि में चल रहे थे। 13 फरवरी को सूर्य इस राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जहां पहले से बुध विराजमान है।
इससे सूर्य और बुध का युति संबंध बनेगा। सूर्य के इस राशि में पहुंचने से राहु, शनि और गुरु के बीच त्रिकोण स्थिति बनेगी। इससे मौसम में अनुकूल बदलाव होगा।
गुरु की सूर्य पर पूर्ण दृष्टि होने के कारण देश की राजनीति में अनुकूलता देखने को मिलेगी। पारंपरिक राजनीति से अलग नए तरह की राजनीति से जनता के हित के कार्यो में तेजी आएगी। जनप्रतिनिधि जनता के हित में काम करने के लिए तत्पर दिखेंगे।
महंगाई दर कम होगी। कई जरुरी चीजों की कीमतों में कमी आने से जनता को महंगाई से राहत मिल सकती है। व्यवसायियों के लिए सूर्य का कुंभ में पहुंचना लाभदायक रहेगा। कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरेगी। आतंकी एवं जन विरोधी षड्यंत्र का खुलासा हो सकता है।
कुंभ राशि में सूर्य का आना 5 राशियों मिथुन, कर्क, सिंह, धनु एवं कुंभ राशि के लिए के लिए शुभ फलदायी रहेगा। इनमें उत्साह और जोश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में इनकी स्थिति बेहतर होगी। मान सम्मान प्राप्त होगा। सेहत के प्रति सजग रहें स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।