Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. खोज-खबर
  3. ज्ञान-विज्ञान
  4. Music and Personality

संगीत की पसंद से लग सकता है आपके व्यक्तित्व का अनुमान

Music and Personality
आप किस तरह का संगीत सुनते हैं यह काफी हद तक आपके व्यक्तित्व को बयां करता है। सरल और दिल को सुकून पहुंचाने वाला संगीत सुनने वालों के बहिर्मुखी व्यक्तित्व का मालिक होने की संभावना ज्यादा होती है जबकि ओपेरा पसंद करने वाले लोग ज्यादा कल्पनाशील होते हैं।
 
वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि लोगों की संगीत की पसंद से उनके व्यक्तित्व के बारे में सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।
 
‘द टेलीग्राफ’ की खबर के मुताबिक, ब्रिटेन में फिट्जविलियम कॉलेज के शोधकर्ताओं ने 20,000 लोगों पर ऑनलाइन यह शोध किया। 
 
जिन लोगों पर यह शोध किया गया उनकी उम्र 22 से अधिक थी और उन्हें 25 श्रेणियों का संगीत पेश किया गया। इसमें पाया गया कि बातूनी और ऊर्जावान लोगों ने सरल, आरामदेह और बिना गीत वाला संगीत सुनना पसंद किया।
 
साइकोलॉजिकल साइंस पत्रिका में प्रकाशित इस शोध का निष्कर्ष यह है कि किसी व्यक्ति के संगीत की पसंद से आप उसके व्यक्तित्व का अंदाजा लगा सकते हैं।  (भाषा)