webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. ज्ञान-विज्ञान
  4. How many planetary satellites

बृहस्पति ग्रह के 79 चंद्रमा, जानिए सौर मंडल के किस ग्रह के कितने चंद्रमा

Solar system
हमारे सौर मंडल में लगभग 9 से ज्यादा ग्रह हैं। पृथ्वी, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्चून, प्लूटो, हौमा, मकेमैक और  एरिस। आओ जानते हैं सभी ग्रहों के उपग्रह अर्थात चंद्रमा की संख्‍या के बारे में।
 
 
1. पृथ्‍वी : पृथ्‍वी का एक ही उपग्रह है जिसे चंद्रमा या मून कहते हैं।
 
2. मंगल : मंगल ग्रह के दो ही उपग्रह है जिसे फोबस और डाइमस कहते हैं।
 
3. बुध : बुध ग्रह का कोई भी उपग्रह नहीं है।
 
4. बृहस्पति : बृहस्पति ग्रह के 79 उपग्रह बताए जाते हैं। जिनमें से- कलिस्टो, ईओ, यूरोपा और गैनिमीड प्रमुख है।
 
5. शनि : शनि ग्रह के लगभग 62 उपग्रह बताए जाते हैं जिनमें से टाइटल, माइमस, डायोनी, रिया, टॅथिस और ऍनसॅलअडस प्रमुख है।
 
6. यूरेनस : इसे अरुण ग्रह कहते हैं। यूरेनस ग्रह के कुल 27 उपग्रह बताए जाते हैं। इसके मिरांडा, एरियल, अम्ब्रियल, टाईटेनिया और ओबेरॉन ये पांच प्रमुख चंद्रमा हैं।
 
7. नेप्च्यून : इसे वरुण ग्रह कहते हैं। इसके लगभग 14 चंद्रमा या उपग्रह बताए जाते हैं। इसमें ट्राइटन, डस्पीना, लरिसा आदि प्रमुख है। ट्राइटन गोल है बाकी सभी का आकार बेढंगा बताया जाता है।
 
8.प्लूटो : इसे यम ग्रह कहते हैं। प्लूटो के अब तक ज्ञात 5 उपग्रह है। शैरन निक्स, हाएड्रा, स्टिक्स और कर्बेरॉस में सबसे बड़ा शैरन है।
 
9. हौमा : यह नेप्च्यून की कक्षा से ऊपर एक बौना ग्रह है। इसके दो उपग्रह बताए जाते हैं। 
 
10. मकेमैक : इस ग्रह का भी एक ही उपग्रह है। यह एक बौना ग्रह है जिसे 31 मार्च, 2005 को माइकल ई ब्राउन और उनकी टीम ने खोजा था।
 
11. एरिस : सौर मंडल के ज्ञात ग्रहों में यह सबसे बड़ा बौना ग्रह है। इसका एक ही उपग्रह है। इसे भी माइक ब्राउन की टीम ने खोजा था।
 
-अनिरुद्ध
ये भी पढ़ें
मशहूर वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन