webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

बच्चों की लोरी : निंदिया आई अब तू सो जा

कृष्ण वल्लभ पौराणिक|
Widgets Magazine
दिल के टुकड़े मेरे भानू
निंदिया आई अब तू सो जा
आंखें भारी और उबासी ने 
घेरा है अब तू सो जा ...1
दूध पिया है तूने जी भर
आंख मीचकर अब तू सो जा
दिनभर खेला और थका है
सुस्ताना है अब तू सो जा ...2
 
परियां आकर ले जावेंगी
परीलोक में अब तू सो जा
वहां मिलेंगे तुझको तारे
और चन्द्रमा अब तू सो जा ...3
 
बातें करना तू चन्दा से
और तारों से अब तू सो जा
मां की गोदी ऐसी प्यारी
मखमल तकिया अब तू सो जा ...4
 
टी.वी. की लोरी कहती है
देर हो गई अब तू सो जा
तुझे थपकते थकी आज मैं
झपकी आई अब तू सो जा ...5
Read more on : बच्चों की लोरी बाल गीत बच्चों के लिए गीत बच्चों की कविता नन्ही कविता कृष्ण वल्लभ पौराणिक Childrens Songs Kids Poem Kids Section Krishna Vallabha Pauranik