webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. चिट्ठी पत्री
  4. JHANDA

राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सही तरीका

JHANDA
हमारा राष्ट्रीय ध्वज और गणतंत्र दिवस 
 
प्यारे बच्चो, 
 
प्रतिवर्ष 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाते है। लेकिन क्या तुम जानते हो कि जो राष्ट्रीय ध्वज हम फहराते है उसको फहराने का सही तरीका क्या है? अगर आपको पता नहीं है तो कोई बात नहीं। हम आपको बता रहे हैं झंडा फहराने का सही तरीका। 
 
आइए देखें :- 
 
* फटा या मैला झंडा नहीं फहराया जाता है। 
 
* जब भी झंडा फहराया जाए तो उसे सम्मानपूर्ण स्थान दिया जाए। उसे ऐसी जगह लगाया जाए, जहां से वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
 
* झंडे पर कुछ भी लिखा या छापा नहीं होना चाहिए।
 
* जब झंडा फट जाए या मैला हो जाए तो उसे एकांत में पूरा नष्ट किया जाए।
 
* किसी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय झंडे से ऊंचा या ऊपर नहीं लगाया जाएगा, न ही बराबर में रखा जाएगा।
 
* जब झंडा किसी भवन की खिड़की, बालकनी या अगले हिस्से से आड़ा या तिरछा फहराया जाए तो झंडे को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए।

* झंडा केवल राष्ट्रीय शोक के अवसर पर ही आधा झुका रहता है।