webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. करवा चौथ
  4. karwa chauth wishes and quotes

करवा चौथ 2022 की लेटेस्ट शुभकामनाएं और कोट्स

karwa chauth wishes
करवा चौथ की लेटेस्ट शुभकामनाएं,संदेश,कोट्स और भावनाएं आपके लिए खास
 
कायम रहे प्यार, पूरे हो हर रिवाज 
अखंड रहे सुहाग, चमकता रहे चांद 
 
प्रेम के पर्व करवा चौथ की शुभकामनाएं 
 
माथे पर बिंदिया, हाथ में चूड़ा 
सुहाग का वर दे माता करवा 
 
सुहाग का यह शुभ व्रत जो करें 
माता करवा उनके सारे दुख हरे 
 
करवा चौथ व्रत है शुभ,सुहागन का खिला रहे मुख 
खुशियां बरसें आंगन में, मिले प्यार का भरपूर सुख 
 
चांद उतरे आज जमीं पर, देखें मेरे वाले चांद को 
खूब नूर बरसा है उस पर, नज़र न लगे मेरे चांद को 
 
खामोश लब है ,झुकी है पलकें,दिलों में प्यार नया नया है 
अभी चांद है नया नया और व्रत भी इस बार नया नया है
 
पहले करवा चौथ की शुभकामनाएं   
 
करवा चौथ का पर्व आया है 
खुशियां हज़ार लाया है
हर सुहागन ने चांद से 
थोड़ा सा रूप चुराया है....
 
करवा चौथ की रात देखा तुमको तो देखते रहे
आसमान का चांद कहता रहा मैं चांद हूँ,मैं चांद हूँ....
ALSO READ: करवा चौथ 2022 के नए और खूबसूरत शुभकामना संदेश
 
ये भी पढ़ें
करवा चौथ पर एक कामकाजी महिला की कविता