करवा चौथ कैसे मनाया जाता है, पढ़ें 8 काम की बातें
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
8 अक्टूबर 2017, रविवार को करवा चौथ
अखंड सुहाग का दमकता झिलमिलाता पर्व करवा चौथ 8 अक्टूबर 2017 को है। आइए जानें, कैसे मनाया जाता है सौभाग्य का यह पर्व...
महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सर्गी खाती हैं।
यह खाना उनकी सास बनाती हैं।
इसे खाने के बाद महिलाएं अपने शादी के जोड़े में सजधज कर पूरे दिन भूखी-प्यासी रहती हैं।
दिन में शिव, पार्वती और कार्तिक की पूजा की जाती है।
शाम को करवा देवी की पूजा होती है,जिसमें पति की लंबी उम्र की कामना की जाती है।
चंद्रमा दिखने पर महिलाएं छलनी से पति और चंद्रमा की छवि देखती हैं। पति इसके बाद पत्नी को पानी पिलाकर व्रत खुलवाता है।
करवा चौथ का मुहूर्त : इस दिन पूजा का मुहूर्त शाम छह बजकर 16 मिनट से सात बजकर 30 मिनट तक है।
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय रात आठ बजकर 40 मिनट है।