webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. करवा चौथ
  4. Kab hai karva chauth vrat

कब है करवा चौथ 2022

When is karva chauth in 2022
Karwa Chauth 2022: प्रतिवर्ष कार्तिका माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना से यह व्रत को रखती हैं। यह पर्व पूरे उत्तर भारत में धूम धाम से मनाया जाता है और चांद को देखने के बाद ही व्रत को खोला जाता है।
 
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह व्रत 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार के दिन रखा जाएगा। इस व्रत तो तिथि के प्रारंभ होने से कुछ समय पूर्व प्रारंभ किया जाता है और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोल दिया जाता है जबकि कुछ महिलाएं यह व्रत सूर्योदय से पहले प्रारंभ करके चांद निकलने तक यह व्रत रखती हैं।
 
शाम के समय चंद्रोदय से 1 घंटा पहले सम्पूर्ण शिव-परिवार की पूजा की जाती है। उसके बाद चंद्र दर्शन के समय छलनी में पति का चेहरा देखने के बाद पति व्रत का पारण करवाता है।
ये भी पढ़ें
दिवाली पर सूर्यग्रहण का साया : जानिए कब और कैसे मनाएं दीपों का पर्व