Karwa Chauth 2023 Wishes: करवा चौथ की शुभकामनाएं संदेश
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रखने के साथ विधि विधान के पूजा करने का भी बहुत महत्व है। इस खास पर्व को और खास बनाने के लिए हम कुछ विशेष बधाई संदेश लेकर आए हैं। करवा चौथ के पावन अवसर पर आप अपने परिवार व दोस्तों को इन संदेशों के साथ बधाई दें। इन संदेशों को आप अपने पार्टनर के लिए सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन happy karwa chauth wishes के बारे में....
1. सुबह की किरण में सरगी मिलेगी,
आज हर पत्नी दुल्हन की तरह सजेगी।
इस व्रत से पति की उम्र बढ़ेगी,
हर सुहागिन को करवा माता यह आशीर्वाद देंगी।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए
हमारी जिंदगी में प्यार की रागिनी।
happy karwa chauth 2023
3. मेहंदी लगाया है हाथों पर
और माथे पर सिंदूर
पिया आजा पास हमारे
देख चांद का ये नूर।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
4. करवा चौथ का ये त्योहार,
आए और लाए खुशियां हज़ार,
यही है दुआ हमारी,
आप हर बार मनाएं ये त्योहार।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
5. आज का दिन बड़ा खास है,
आप के आने की आस है,
थोड़ी भूख और थोड़ी प्यास,
बस अब चांद का इंतज़ार है।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं