webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. जय हनुमान
  4. Very Powerful Hanuman Mantra

श्री हनुमानजी का विलक्षण मंत्र, जीवन की हर मुश्किल घड़ी में बनेगा कवच

Very Powerful Hanuman Mantra
श्री हनुमान जी अत्यंत अद्भुत शक्तियों व गुणों के स्वामी होने से ही वे जाग्रत देवता के रूप में पूजनीय हैं। वे चिरंजीवी हैं। श्री हनुमान जी की उपासना अचूक मानी जाती है। इसलिए किसी भी वक्त हनुमान की भक्ति संकटमोचन मानी गई है। 
 
यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है चमत्कारी हनुमान मंत्र जो हर मुश्किल घड़ी में कवच का काम करता है। 
 
कैसे करें मंत्र जाप :-
 
* स्नान के बाद श्री हनुमान जी की पंचोपचार पूजा यानी सिंदूर, गंध, अक्षत, फूल, नैवेद्य चढ़ाकर करें।
 
* गुग्गल धूप व दीप जलाकर नीचे लिखा हनुमान मंत्र लाल आसन पर बैठ कर जीवन को सफल व पीड़ामुक्त बनाने की इच्‍छा से बोलें और अंत में श्री हनुमान जी की आरती करें।
 
मंत्र - 
 
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय
विश्वरूपाय अमित विक्रमाय
प्रकटपराक्रमाय महाबलाय
सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।।
 
यह अति चमत्कारिक मंत्र है तथा इसका जाप जीवन के मुश्किल घड़ी के लिए बहुत लाभदायी है।

ये भी पढ़ें
जीवन में शुभता लाएंगे 6 मार्च के 6 उपाय, अमावस्या पर जरूर आजमाएं