webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

हर प्रकार की खुशियों के लिए हनुमान जयंती से शुरू करें शुभ मंत्र

Widgets Magazine
जीवन में शक्ति और सिद्धि की कामना को पूरी करने के लिए श्रीहनुमान उपासना अचूक मानी जाती है। श्रीहनुमान व उनका चरित्र जीवन में संकल्प, बल, ऊर्जा, बुद्धि, चरित्र शुद्धि, समर्पण, शौर्य, पराक्रम, दृढ़ता के साथ जीवन में हर चुनौतियों या कठिनाइयों का सामना करने व उनसे पार पाने की अद्भुत प्रेरणा है। 
 
ALSO READ: हनुमानजी के यह 12 नाम, देते हैं 5 बड़े लाभ...अवश्य पढ़ें
 
श्री हनुमान चिरंजीवी भी माने जाते हैं। ऐसी अद्भुत शक्तियों व गुणों के स्वामी होने से ही वे जाग्रत देवता के रूप में पूजनीय हैं। इसलिए किसी भी वक्त हनुमान की भक्ति तन, मन व धन से संपन्न बनाने वाली मानी गई है। हनुमान जयंती से यह विशेष आरंभ करना अत्यंत मंगलकारी है। इसके चमत्कारी असर से चारों तरफ से खुशियां बरसने लगेंगी। 
 
* स्नान के बाद श्री हनुमान की पंचोपचार पूजा यानी सिंदूर, गंध, अक्षत, फूल, नैवेद्य चढ़ाकर करें।
 
* गुग्गल धूप व दीप जलाकर नीचे लिखा हनुमान मंत्र लाल आसन पर बैठ साल और जीवन को सफल व पीड़ामुक्त बनाने की इच्‍छा से बोलें और अंत में श्री हनुमान की आरती करें।
 
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय
विश्वरूपाय अमित विक्रमाय
प्रकटपराक्रमाय महाबलाय
सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।।

ALSO READ: शनि की साढ़ेसाती सताए तो बजरंगबली को बुलाएं
ALSO READ: वाल्मिकी और तुलसीदास से पहले हनुमान जी ने लिखी थी रामायण
 
Read more on : हनुमान जयंती हनुमान चालीसा पवनपुत्र हनुमान चालीसा चौपाई हनुमान चालीसा का पाठ हनुमान चालीसा हिंदी हनुमान मंत्र बजरंग बली संकटमोचन हनुमान हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय हनुमानजी का चोला Pawanputra Hanuman Path Hanuman Mantra Hanuman Aarti Bajarang Bali Lord Hanuman Hanuman Chaupai Hanuman Ji Chola Sankat Mochan Hanuman About Hanuman Jayanti Hanuman Stories In Hindi Interesting Facts About Lord Hanuman How To Celebrate Hanuman Jayanti Doha And Hanuman Chalisa In Hindi