webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. जन्माष्टमी
  4. What fruits does Shri Krishna like

श्री कृष्ण को कौन-से फल प्रिय हैं?

Krishna Phal
Krishna Janmashtami : भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उनके जन्मदिन पर उन्हें मंदिरों में 56 तरह के भोग और प्रसाद अर्पित किए जाते हैं। खासकर माखन और मिश्रि तो अर्पित करते ही हैं। साथ ही उन्हें उनके पसंद के फूलों की माला भी अर्पित करते हैं। इसी के साथ उनके पसंद के फल भी चढ़ाते हैं। आओ जानते हैं कि उन्हें कौन कौन से फल पसंद हैं।
 
कृष्‍ण फल : श्रीकृष्ण को आम, केला, नारियल, सेब, अमरूद, अनार, सीताफल, पपीता, खजूर, नील बदरी, आंवला, शहतूत, गन्ना और बेर आदि प्रिय है। 
 
कृष्ण भोग : भगवान श्रीकृष्ण को साग, कढ़ी और पूरी के अलावा प्रमुख रूप से 8 भोजन प्रिय है- 1.खीर, 2.सूजी का हलुआ या लड्डू, 3.सिवइयां, 4.पूरनपोळी, 5.मालपुआ 6.केसर भात, 7.केले सहित सभी मीठे फल और 8.कलाकंद
 
कृष्ण प्रसाद : श्रीकृष्ण के उपरोक्त भोग के अलावा उन्हें 1.माखन-मिश्री, 2.पंचामृत, 3.नारियल, 4.सुखे मेवे और 5.धनिया पिंजरी का प्रसाद चढ़ाया जाता है।
ये भी पढ़ें
श्री कृष्ण को हरसिंगार, कृष्णकमल और अपराजिता सहित कौन से 10 फूल हैं पसंद