Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. जन्माष्टमी
  4. shri krishna and dwarika

श्रीकृष्ण की द्वारिका के अनजाने रहस्य

shri krishna and dwarika
गुजरात के समुद्र तट पर बनी अपनी प्रिय नगरी द्वारिका के एक-एक भवन का निर्माण श्रीकृष्ण की इच्छानुसार किया गया था। परंतु श्रीकृष्ण इस नगरी में कभी भी 6 माह से अधिक नहीं रह पाए। 
 
किसने बनाई थी श्रीकृष्ण की द्वारिका : भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय नगरी द्वारिका का निर्माण विश्वकर्मा और मयदानव ने मिलकर किया था। कहा जाता है कि विश्वकर्मा देवताओं के तो मयदानव असुरों के शिल्पी थे। 
कैसे नष्ट हुई द्वारिका : पुराणों के अनुसार माना जाता है कि द्वारिका का विनाश समुद्र में डुबने से हुआ था लेकिन यह भी माना जाता है कि डूबने से पहले इस नगर को नष्ट कर दिया गया था। खोज में समुद्र के भीतर से बड़ी मात्रा में द्वारिका के अवशेष भी पाए गए हैं इससे इस बात की पुष्टि होती है कि  द्वारिका एक खूबसूरत नगरी थी। 
 
ये भी पढ़ें
यहां धड़क रहा है श्रीकृष्ण का दिल मूर्ति में, पढ़ें आश्चर्यजनक सत्य