webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. जन्माष्टमी
  4. krishna and his childhood friends

बांके बिहारी भगवान कृष्ण के 21 परम मित्रों को आप नहीं जानते होंगे, यहां पढ़ें कौन थे कान्हा के बाल सखा

भगवान कृष्ण
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। योगेश्वर भगवान कृष्ण का प्राकट्योत्सव। भगवान कृष्ण का चरित्र उनकी नटखट बाल लीलाओं के बिना अधूरा है। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं में उनके सखाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन क्या आप श्रीकृष्ण के बाल सखाओं के नाम जानते हैं! यदि नहीं तो आज हम आपको भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखाओं के बारे में जानकारी देते हैं।
 
श्रीमद् भागवत्, भक्तमाल आदि ग्रन्थों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखाओं का उल्लेख मिलता है जो ब्रज में उनकी बाल लीलाओं में सहयोगी थे। भगवान कृष्ण के बाल सखाओं के नाम हैं-
 
1. मधुमंगल 2. सुबाहु 3. सुबल 4. भद्र 5. सुभद्र 6. मणिभद्र 7. भोज 8. तोककृष्ण 9. वरूथप 10. श्रीदामा 11. सुदामा 12. मधुकंड 13. अर्जुन 14. विशाल 15. रसाल 16. मकरन्‍द 17. सदानन्द 18. चन्द्रहास 19. बकुल 20. शारद 21. बुद्धिप्रकाश आदि।
 
इन सब सखाओं में मधुमंगल, श्रीदामा व सुदामा से भगवान श्रीकृष्ण का अनन्य प्रेम व लगाव था।
 
- ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
संपर्क : astropoint_hbd@yahoo.com
ये भी पढ़ें
जब गर्गाचार्य ने रखा श्रीकृष्ण का यह नाम तो यशोदा मैया को नहीं आया पसंद