webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. जन्माष्टमी
  4. janmashtami 2021

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, आज 10 काम करें, कान्हा होंगे प्रसन्न

जन्माष्टमी
श्रीकृष्ण की कृपा का पात्र बनना है तो जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये 10 काम
 
इस बार जन्माष्टमी का पावन पर्व 30 अगस्त 2021 को है। 
 
1. जन्माष्टमी पर रात में 12 बजे श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का जन्म कराएं ठीक ऐसे जैसे घर में बच्चे का जन्म हो रहा हो...
 
2. श्रीकृष्ण के जन्म के बाद उनका अभिषेक शंख में दूध डालकर करें। इससे भगवान अत्यंत प्रसन्न होते हैं। आप चाहें तो दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल, इन पांच चीजों से भी अभिषेक कर सकते हैं।
 
3. अभिषेक के बाद नन्हें कन्हैया को सुंदर वस्त्र पहनाएं, मुकुट पहनाएं और सुसज्जित झूले में बिठाएं।
 
4. कृष्ण जन्माष्टमी के दिन धार्मिक स्थल पर जाकर फल और अनाज दान करें।
 
5. नन्हें कान्हा के लिए एक बांसुरी और मोरपंख लाकर रखें। इसे पूजा के दौरान भगवान को अर्पित करें।
 
6. जन्माष्टमी के दिन नन्हे कान्हा को माखन और मिश्री का भोग जरूर लगाएं। साथ ही कान्हा के पूजन में तुलसी का इस्तेमाल करें।
 
7. एक से पांच साल तक के किसी भी बच्चे को अपनी अंगुली से माखन और मिश्री चटाएं। इससे आपको महसूस होगा कि आप कन्हैया को भोग लगा रहे हैं।
 
8. इस दिन गाय-बछड़े की प्रतिमा घर लेकर आएं और पूजा के स्थान पर रखकर उनकी भी पूजा करें।
 
9. घर के आसपास कहीं गाय हो तो गाय की सेवा करें। उसे चारा खिलाएं या रोटी बनाकर खिलाएं और आशीर्वाद लें। श्रीकृष्ण गाय की पूजा करने वालों से अत्यंत प्रसन्न होते हैं।
 
10. भगवान को पीला चंदन लगाएं। पीले वस्त्र पहनाएं और हरसिंगार, पारिजात या शेफाली के फूल भगवान को जरूर अर्पित करें।