Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
आपके चेहरे की मुस्कान मोनालिसा से कितनी मिलती है, यह आपको एक एप बताएगा। गूगल की एप आर्ट एंड कल्चर का नया अपडेट आपको इस सवाल का जवाब दे सकता है।
गूगल की यह एप फ्री एप्लीकेशन में सबसे ज्यादा डाउनलोड की जा रही है। इस एप में गूगल का सॉफ्टवेयर आपके चेहरे के फीचर को अपने डेटा बेस में मौजूद तमाम पेंटिंग्स से मैच करेगा। इसके बाद बताएगा कि आपका चेहरा सबसे ज्यादा किस आर्ट पीस से मिल सकता है।
गूगल की ये एप 2016 से है, लेकिन यह फीचर नया है। गूगल का कहना है कि यह फीचर अभी प्रयोग के तौर पर ही शुरू किया गया है यूजर इस एप को प्ले स्टोर या आई स्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं।